सिंहपुर से इस्कॉन मंदिर को जाने वाली सड़क पर इस्कॉन मंदिर प्रवेश द्वार से करीब 30 मीटर सड़क धंस गयी है। सड़क के धंसने से करीब 3 फीट व्यास का करीब डेढ़ से 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। सबसे ज्यादा मुसीबत रात के कोहरे में गुजरने वाले वाहनों के लिए होगी। गड्ढे के आसपास कोई बैरिकेडिंग भी नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ अनहोनी होने की आशंका है। इसी सड़क से इस्कॉन मंदिर के सैकड़ों श्रद्धालु आते जाते हैं।