नरवल थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में शनिवार शाम ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुँची राजस्व और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए अभद्रता की। आरोप है कि भीड़ ने नायब तहसीलदार का हाथ पकड़कर घसीटा और पथराव का प्रयास किया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।