अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर 37वीं वाहिनी पीएसी में रैली निकाली गई। रैली पुलिस मॉडर्न स्कूल से होकर पूर्वी गेट, गिरिजा नगर, राम नगर, श्याम नगर होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर तक गई। रैली में बच्चे भी शामिल रहे। इस दौरान बीबी चौरसिया, रामेंद्र पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।