यूजीसी बिल के विरोध में बर्रा स्थित सचान चौराहे पर सवर्ण समाज संघर्ष समिति की ओर से रविवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की। यूजीसी एक्ट के खिलाफ नारेबाजी की गई और इसकी प्रतियां फूंकी गईं। प्रदीप पांडेय, शैलेंद्र सिंह, संजय मिश्रा, अनुराग सिंह सेंगर, राजेश सुनेजा आदि मौजूद रहे।