कानपुर बर्रा स्थित दिव्यांशी गार्डन में प्रजापति महासभा कानपुर उत्तर प्रदेश की ओर से 12वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में कई जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। वर-वधु को शपथ दिलाई गई कि वे भ्रूण हत्या न करेंगे और न ही किसी को ऐसा करने देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रजापति महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहयोग किया। महासभा के अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ाना और समाज में कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।