उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कमला क्लब स्थित मैदान पर सोमवार को उत्तर प्रदेश अंडर- 14 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल लिए गए। ट्रायल में कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, मैनपुरी, हमीरपुर, उरई, जालौन, फतेहपुर, कानपुर देहात के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य चयनकर्ता कमलकांत कनौजिया और मोहम्मद जैद की देखरेख में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को नेट पर दिखाया।