भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 93.20 किलोमीटर की रिंग रोड परियोजना के पहले चरण का काम मंधना से सचेंडी के बीच चल रहा है। मंधना से सचेंडी के बीच 23.32 किलोमीटर रिंग रोड का निर्माण होना है, इसके तहत चौबेपुर ब्लॉक के पंचमापुर गांव के पास निचली गंगा नहर (पनकी नहर) पर पुल के निर्माण के लिए पिलर बन कर तैयार हो चुके हैं। कुछ दिनों के बाद स्लैब डालकर इस पुल का कार्य पूरा किया जाएगा।