पंचायत अफसरों का दावा है कि उन्होंने ग्राम पंचायतों में नाले नालियां साफ करवा लिए है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कल्याणपुर ब्लाक के बगदौधी बांगर, परगही बांगर, ख्योरा कटरी, हिन्दूपुर, कुरसौली और ईश्वरीगंज में नाले नालियां बजबजा रहे हैं। कुरसौली गांव में नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर रहा इससे आधी से ज्यादा सड़क टूट गयी है।