फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ओवरलोड ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली का पोल तोड़कर झोपड़ी पर पलटी

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के दादा नगर ढाल के पास बृहस्पतिवार देर रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। करवाचौथ की पूजा के कुछ ही घंटे बाद तेज रफ्तार ओवरलोड ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बिजली के पोल को तोड़ते हुए एक कच्ची झोपड़ी पर पलट गई। झोपड़ी के भीतर सो रहे एक ही परिवार के चार लोग ईंटों और मलबे के नीचे दब गए। मेट्रो कर्मचारियों की मदद से क्रेन मंगाकर ट्रॉली हटाई गई और घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 65 वर्षीय सियावती सिंह और उनकी 42 वर्षीय बहू पुष्पा देवी उर्फ अंजना को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतका पुष्पा के पति सजीवन सिंह (45) और 8 वर्षीय पुत्री मिष्ठी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक व मजदूर मौके से फरार हो गए, वहीं आक्रोश की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें