फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो लोग घायल

महाराजपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम बाइक सवार सोनू और विनय कुमार निवासी वारिशनगर चकेरी को सरसौल ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों फतेहपुर से कानपुर आ रहे थे। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सोनू (22) की मौत हो गई। इसी तरह दूसरे मामले में उन्नाव निवासी बाइक सवार मोहम्मद असलम भी बगल से गुजर रहे लोडर से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें