कानपुर। स्मार्ट सिटी कानपुर के तहत शहर के कई चौराहों पर नगर निगम ने लाखों रुपये की लागत से स्मार्ट ट्वायलेट बनवाए हैं। गुरुदेव पैलेस चौराहे पर रेलवे ट्रैक की तरफ बने पब्लिक ट्वायलेट में पानी की व्यवस्था नहीं है और टोटियां भी खराब पड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस वजह से उन्हें इस पब्लिक ट्वायलेट का लाभ नहीं मिल पा रहा है और इसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि समस्या के निवारण के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।