कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर स्थित एलआईसी पार्क के बाहर नगर निगम की लापरवाही से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क के बाहर सड़क किनारे बने फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का काम ठेकेदार और नगर निगम की अनदेखी के चलते आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। उखड़े पड़े फुटपाथ और बिखरी सामग्री के कारण इलाके की स्थिति बद से बदतर हो गई है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।