फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नमामि गंगे की सीवर लाइन कृष्णानगर वासियों को दे रही दर्द

नमामि गंगे की ओर से करीब सात साल पहले डाली गई सीवर लाइन कृष्णानगरवासियों को दर्द दे रही है। बिना बेस बनाए और कम व्यास के पाइप डालने से यह सीवर लाइन कई जगह बैठ गई है। इससे चार मोहल्लों की करीब 15 हजार की आबादी पानी निकासी न होने की समस्या झेल रही है। नालियां गंदगी से भरी रहती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश में होती है। अमर उजाला की ओर से जनता ही जनार्दन अभियान के तहत वार्ड-24 कृष्णानगर में लगाए गए शिविर में लोगों ने इस तरह की समस्याएं बताईं। यह शिविर जीटी रोड के निकट गंगागंज बस्ती स्थित हनुमान मंदिर के पास लगाया गया। लोगों ने बताया कि 2019 में क्षेत्र के चार मोहल्लों नेताजी नगर, कर्मचारीनगर, शहदुल्लापुर और गंगागंज में नमामि गंगे के तहत करीब आठ करोड़ से सीवर लाइन डाली गई थी। इनमें शहदुल्लापुर को छोड़ कर बाकी मोहल्लों में यह सीवर लाइन बेकार साबित हो रही है। बिना बेस बनाए 12 की जगह आठ इंच की लाइनें डाली गईं जो अब कई जगह बैठ गई हैं। इससे नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। करीब 12 से 15 हजार की आबादी परेशान है। इसके अलावा, वार्ड में तीन सौ के आसपास स्ट्रीट लाइटें हैं जिनमें से 50 प्रतिशत बंद पड़ी हैं। इससे रात के वक्त अंधेरा रहता है। वार्ड में 80 की जगह 48 सफाई कर्मी ही हैं जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिविर में 22 शिकायतें आईं जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण, सुमित, संतोष, रविंद्र आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें