फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 9 महीने से नहीं सुधरी स्कूल की दीवार, बाउंड्री के अभाव में असुरक्षित बच्चे

कानपुर के चौबेपुर ब्लॉक के मोहनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनी बाउंड्रीवाल के गिरने के बाद से अब तक उसका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल गर्मियों में ठेकेदार द्वारा विद्यालय के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जुलाई महीने में आई तेज आंधी के दौरान बाउंड्रीवाल का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया था। घटना को करीब 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या दोबारा निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें