आरएस पब्लिक स्कूल एवं बर्रा स्थित लिटिल स्टार्स प्री स्कूल का वार्षिकोत्सव लाजपत भवन में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने टाइनी टॉर्नेडो, मेशअप ऑफ लिटिल स्टार्स, सालसा, हेल्थ इज वेल्थ, गीत-संगीत व दशावतार मंचन जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। सेना के शौर्य, शंभा जी महाराज के बलिदान और मराठी-गुजराती-बॉलीवुड थीम पर कार्यक्रम पेश किए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। निदेशक अनिकेत मिश्र ने शिक्षा, अनुशासन व संघर्ष के महत्व पर संदेश दिया। इस दाैरान प्रधानाचार्य प्राची मिश्र भी मौजूद रहीं।