सिंहपुर चौराहे पर पिछले छह महीने से अधिक समय से एक मेनहोल का ढक्कन गायब है, जिससे आए दिन वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे थे। प्रशासन की बेपरवाही से तंग आकर आखिरकार स्थानीय लोगों ने खुद ही ट्रैफिक पुलिस की बैरिकेडिंग रखकर वहां आवागमन सुरक्षित करने का प्रयास किया है।