फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गैस की किल्लत से एजेंसी के बाहर लंबी कतार, धूप में घंटों इंतजार के बाद मिल रहा सिलिंडर स्क्रोल:

कानपुर। पनकी क्षेत्र के भौती स्थित गैस एजेंसी के बाहर इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। गैस की किल्लत के चलते लोगों को तेज धूप में कई-कई घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है, तब जाकर उन्हें सिलिंडर मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण एजेंसी पर भीड़ बढ़ गई है। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं। तेज धूप और लंबा इंतजार होने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नियमित आपूर्ति हो तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें