महाराजपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बीती रात एक गुमटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया और केवल लोहे का तराजू ही सुरक्षित बच पाया। जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी राकेश प्रजापति की दुकान गांव के बाहर स्थित है। रोज की तरह जब वह सुबह पहुंचे तो जली हुई दुकान देखकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस संबंध में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।