फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: टीएसएच में कवि सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन

हर तरफ प्यार की उमंग हो तो होली हो, मन मोहब्बत में भी मलंग हो तो होली हो... यह लाइनें कवि धीरज सिंह चंदन ने स्वरूपनगर स्थित टीएसएच में नगर निगम की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन व होली मिलन समारोह में सुनाई तो सभी तालियां बजा उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय, कवि हेमंत पांडेय व अन्य ने किया। इसके बाद कवि शशि श्रेया ने होली आई है अब तो तुम आ जाओ..., सौमेंद्र राज त्रिपाठी ने एक बार सोचा मैंने, पांडेय जी को खोचा मैंने... और दिल्ली के अनिल अग्रवंशी ने चेहरे पे हंसी व दिल में खुशी होती है... कविता सुना वाह-वाही लूटी। कवि गौरव चौहान ने विश्वकप में भारत की जीत को लेकर सुनाया कि पृथ्वी राणा वीर शिवा की, अमिट विरासत वाले हैं, तुम्हें मुबारक रहे इंडिया, हम तो भारत वाले है। इस दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, विधायक अभिजीत सांगा, नीलिमा कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, डॉ. श्लेष त्रिपाठी, पार्षद पवन पांडेय, अभिषेक व नीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें