कानपुर में कैलाशपत सिंहानिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में जरीब चौकी स्थित कमला क्लब में सर पदमपत सिंहानिया स्मारक राष्ट्रीय ब्रिज प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बंगाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कौस्तुभ नंदी और साग्निक राय की जोड़ी ने छह राउंड के बाद सर्वाधिक 75 अंक प्राप्त कर बढ़त बना रखी थी।