फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कैलाश खेर के गीतों ने शिवोहम के मंच पर बढ़ाई आध्यात्मिकता, श्रोताओं पर छाई दीवानगी

शिवोहम के मंच पर थिरकती रंग-बिरंगी रोशनी, अटखेलियां करता धुएं का गुबार और हर-हर महादेव की ध्वनि से माहौल शिवमय हो गया। जब शिव वंदना के स्वर गूंजते तो लोग दीवानगी में नाच उठते। पद्मश्री कैलाश खेर ने जोगी तेरा रंग रंगीला गीत छेड़ा तो जैसे श्रोता सुधबुध खो बैठे। भगवान शिव का वर्चुअल अवतार देख भक्त गदगद हो गए और भक्ति का जुनून सिर चढ़ बोलने लगा। भजन और गीतों का सिलसिला चलता रहा। जब एक गीत खत्म होता तो तंद्रा भंग होती और फिर स्वर लहरी कहीं बहा ले जाती। शनिवार शाम से छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के मैदान में अमर उजाला जीवांजलि शिवोहम का मंच सजा। मंच की स्क्रीन पर शिव का वर्चुअल अवतार के साथ लेजर लाइट ने अठखेलियां शुरू कीं। कैलासा डीजे की तेज धुनों से लोगों में थिरकन आ गई। भक्तिमय माहौल हो गया। विवि का मैदान खचाखच भर गया। बच्चे-बड़े, बूढ़े और महिलाएं मंत्र मुग्ध से मंच पर निगाहें गड़ाए रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें