फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सराफा कारोबारी ने बच्चों की हत्या कर खुद मौत को गले लगा लिया

अरौल के हाशिमपुर क्षेत्र में सराफा कारोबारी अजय कटियार ने बेटे की हत्या कर अपनी जान दे दी। दूसरे बेटे की हालत गंभीर है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने परिजनों की मदद से अंदर से बंद दरवाजा खुलवाया। अरौल पुलिस को सूचना मिली कि ओम ज्वैलर्स के मालिक अजय कटियार (35) दो बच्चे रुद्र (12) और  शुभम (7) के साथ कमरे में बंद हैं। कमरा नहीं खुल रहा है। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा खुलवाया। अंदर अजय कटियार जमीन पर पड़े हुए थे। उनके गले मे साड़ी का फंदा भी था, लेकिन वह टूटा हुआ मिला। शुभ और रुद्र भी गंभीर रूप से घायल मिले। पुलिस ने पिता पुत्रों को सीएचसी बिल्हौर भेजा, जहां एक बेटे और पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें