चौबेपुर ब्लॉक के पेम गांव में 'जल जीवन मिशन' योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन नहीं मिले हैं। काम अधूरा होने और पाइपलाइन बिछने के बावजूद आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीण अभी भी पुराने जल स्रोतों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं।