बीती 19 मार्च को अमर उजाला ने लोधर गांव में जलजीवन मिशन की लीकेज पाइपलाइन की वजह से टूट रही मुख्य सड़क की खबर को प्रमुखता से दिखाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार विभाग ने अब लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत शुरू करवा दी है। पास के दुकानदारों ने अमर उजाला का धन्यवाद दिया।