सराफा कमेटी और कानपुर महानगर सराफा एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग में नयागंज सराफा बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कारोबारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर पंकज अरोड़ा, अशोक बाजपेई, रामनिवास रस्तोगी, शरद बाजपेई, सत्येंद्र वर्मा, मनींद्र सोनी, दुर्गा केसरवानी आदि मौजूद रहे।