फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

नरवल तहसील क्षेत्र के महाराजपुर स्थित सुरजन सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह और हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्र “शहीद अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दे रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च का दिन देश के लिए गौरवपूर्ण है, जब तीन महान क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमकर आज़ादी के लिए बलिदान हुए। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को शहीदों के आदर्शों पर चलने और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, अमन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें