फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंगा का जलस्तर बढ़ा, ब्रह्मवर्त खूटी मंदिर परिसर में पहुंचा पानी

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर बढ़ते जलस्तर का असर बिठूर स्थित ब्रह्मवर्त खूटी मंदिर परिसर में भी दिखाई दिया, जहां गंगा का पानी मंदिर परिसर तक पहुंच गया। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से कटरी क्षेत्र में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। मंदिर के पुजारी रूपन द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल खूटी का कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा है। यदि इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो शाम तक खूटी पूरी तरह जलमग्न हो सकती है। स्थानीय मान्यता के अनुसार खूटी का डूबना अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है, लेकिन इसके साथ ही कटरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें