शुक्लागंज की गगनी खेड़ा झील में इस बार गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। एडीएम के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका ने जेसीबी लगाकर झील व आसपास की सफाई कराई। अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग, रोशनी, चूना छिड़काव, फॉगिंग और पेयजल टैंकर की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए दो नाव, दो गोताखोर व दो नाविक लगाए जाएंगे। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विसर्जन स्थल पर एसडीआरएफ टीम, कोतवाली पुलिस बल और मोटर बोट भी तैनात रहेगी।