फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इंदिरानगर में 2.30 करोड़ की सड़क का शिलान्यास

विधायक नीलिमा कटियार ने बुधवार को इंदिरानगर डबल रोड से रतन ऑर्बिट, बालाजीपुरम होते हुए धनऊपुरवा-मैनावती मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया। पीडब्ल्यूडी यहां 2.30 करोड़ की लागत से 1750 मीटर लंबी सीसी रोड और नालियां बनवाएगा। विधायक ने बताया कि सड़क बनने के बाद क्षेत्रवासियों को मैनावती मार्ग पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। इस दौरान पार्षद नीलम बाथम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम दीक्षित, संजय बाथम, टिंकू पटेल, प्रेम यादव, शिवेंद्र तिवारी, सुरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें