कानपुर जिले के बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के मकनपुर स्थित प्रसिद्ध हजरत बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार की दरगाह पर पूर्व सांसद आंजूबाला ने हाजिरी लगाई। उन्होंने दरगाह पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और आगामी विधानसभा चुनाव में बिल्हौर सीट से पार्टी की जीत व टिकट की मन्नत मांगी। इस दौरान उन्होंने सूफी संत जिंदा शाह मदार के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए देश व प्रदेश में अमन-चैन की दुआ की। चादरपोशी के दौरान उनके साथ कई स्थानीय समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे