कल्याणपुर ब्लॉक के अंतर्गत कोठी नई बस्ती में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ये कूड़े के ढेर एक नामी शिक्षण संस्थान के ठीक पास में है। जहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है। इसी गंदगी के बीच हॉस्टल के छात्र छात्राएं रहने को मजबूर हैं।