चकेरी थानाक्षेत्र के मंगला विहार स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर वह अस्पताल लेकर आये थे। जहां पर डॉक्टर ने पहले तो दो नींद के इंजेक्शन दिए। होश आने पर महिला की हालत बिगड़ी तो आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। उसके बाद महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस परिजनों से बात कर रही है।