कानपुर के दादा नगर फैक्ट्री एरिया में नाले के ओवरफ्लो होने से हालात बिगड़ गए हैं। फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे इलाके की करोड़ों रुपये की सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और कीचड़ फैलने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों का कहना है कि नाले के ओवरफ्लो की समस्या को ठीक किया जा सकता था, लेकिन मरम्मत के नाम पर सड़क को जगह-जगह खोद दिया गया। इसके बाद भी नाले की समस्या का समाधान नहीं हो सका। उल्टा सड़क और ज्यादा खराब हो गई है।