सावन के तीसरे सोमवार पर नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर मंदिर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।