दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कानपुर के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में याचिका भेजी है। याचिका में घटना की निष्पक्ष जांच, पीड़ितों को मुआवजा और साक्षियों की सुरक्षा की मांग के साथ 50 वीडियो वाली पेनड्राइव बतौर सबूत सौंपी गई है।