फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: नौ मई को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला न्यायाधीश ने वाद निस्तारण पर दिया जोर

कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नौ मई को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश रवींद्र कुमार सिंह के तत्वावधान में इसके सफल आयोजन के लिए जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सचिव नूपुर श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत वैकल्पिक विवाद निस्तारण की एक व्यवस्था है। इसके माध्यम से आपसी सहमति से वादों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में निस्तारण किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोक अदालत में निस्तारित वादों पर न्यायालय शुल्क वापस किया जाता है और इसका निर्णय अंतिम तथा बाध्यकारी होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें