गीतानगर स्थित बांके बिहारी परिषद में नाग पंचमी के उपलक्ष्य में उत्सव हुआ। इसमें महिलाएं नागिन की वेशभूषा में पहुंचीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न गेम्स भी खेले गए। आयोजन में कंचन सिंह, अर्चना, अनुषा, निशी, मंजू, प्रीति, संतोष, दिव्या और शगुन आदि मौजूद रहीं।