पनकी नहर से छठ पूजा घाट में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। मौसम खराब होने के कारण बदली छाई थी इसलिए सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। पंचांग के समय अनुसार सूर्य अस्त हो जाने के बाद सभी श्रद्धालु घर को लौट गए।