भीतरगांव क्षेत्र के विभिन्न गांव में धनिया उत्पादक किसानों के चेहरे इन दिनों चिंता की लकीरें हैं। खेतों में धनिया के फूलों की सफेद चादर तो बिछी है, लेकिन उन पर मंडराते काले और हरे भुनगा कीट बंपर पैदावार की उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं। यह कीट फूलों और कोमल डंठलों का रस चूस लेते हैं, जिससे फूल सूखकर गिर रहे हैं।