कानपुर। जाजमऊ स्थित बड़ी ईदगाह में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोजेदारों के साथ इफ्तार किया और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। जैसे ही अजय राय कार्यक्रम स्थल पहुंचे, समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी को रमजान की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।