फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कांग्रेस ने महाराजपुर में पदयात्रा से चुनावी अभियान शुरू किया

जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण ने महाराजपुर विधानसभा के सरसौल ब्लॉक से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत न्याय यात्रा निकाली। सैकड़ों कार्यकर्ता महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरसौल बाजार से भेवली गांव तक पदयात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान मनरेगा के सम्मान में कांग्रेस मैदान में और मनरेगा को बचाना है तो कांग्रेस को लाना है जैसे नारे गूंजते रहे। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने नुक्कड़ सभा में कहा कि कांग्रेस ने मजदूरों और छोटे किसानों के हित में मनरेगा योजना लागू की थी, जिससे पलायन और गरीबी पर रोक लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस योजना को खत्म करने की साजिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस जन इसे बचाने के लिए संघर्षरत हैं। पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शुक्ला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें