फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बच्चों को को बांटा रंग और पिचकारी, खिलाई गुझिया

कानपुर में सोमवार को सामाजिक संस्थाओं की ओर से होली के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए। किसी ने अनाथ बच्चों को रंग-गुलाल बांटा तो किसी ने मजदूरों को गुजिया खिलाई। यात्री जन कल्याण समिति की ओर से बसंत बिहार स्थित ओम शांति सेवा संस्थान के केंद्रीय कार्यालय में अनाथ बच्चों के साथ होलिका उत्सव मनाया गया। 80 बच्चों को गुलाल, पिचकारी, गुजिया, पापड़ देकर गुलाल लगाया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय, प्रदेश सचिव मंजू पांडे, विकास अग्रवाल, राज कुमार सिंह, रामानुज तिवारी, संतोष पांडे, बेबी अवस्थी, आदि मौजूद रहे। इसी तरह उन्नति सेवा संस्थान की ओर से राजापुरवा क्षेत्र में बच्चों को पिचकारी, टोपी, मुखौटे और खाद्य सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम में मीनाक्षी गुप्ता, पम्मी मलहोत्रा, पवन गुप्ता, भूमि, अमित, साजन, गरिमा आदि मौजूद रहीं। वहीं, नेककाज चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को गुजिया व गुलाल बांटा। आदित्य भाटिया, सुनील मेहता व उपाध्यक्ष अखिलेश गर्ग, धर्मेंद्र अवस्थी, राजेंद्र, केके सिंह, अरुण मिश्रा, एसके सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें