कानपुर में कल्याणपुर ब्लॉक के चकरतनपुर गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। बस्ती के अंदर सड़क किनारे कई जगह कूड़ा-करकट के ढेर लगे हुए हैं। समय से कूड़ा न उठने के कारण गांव में गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाईकर्मी खुद ही यहां कूड़ा डाल जाता है, जिससे परेशानी बढ़ गई है।