फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सरसौल द्वितीय विद्यालय में मनाया गया उत्सव

नरवल तहसील के सरसौल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसौल द्वितीय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े आकर्षक मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जिसे देखकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने उनकी सराहना की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व और इतिहास से अवगत कराया। वक्ताओं ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। इसी उपलब्धि की स्मृति में हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करना रहा। अंत में प्रधानाध्यापक विजय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षुओं सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें