कल्याणपुर के आवास विकास एक निवासी संदीप तिवारी कौशल विकास केंद्र के संचालक हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा आदि एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा 8 का छात्र है। आदि बुधवार शाम लगभग 6 बजे घर के पास साइकिल चला रहा था। इसी दौरान एक चालक ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। भागने के चक्कर में चालक आदि को लगभग 15 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। इलाकाई लोगों के दौड़ने पर चालक अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला। घटना के बाद परिजनों ने आदि को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी घटना पास लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।