कानपुर के गीता नगर स्थित छपरा पुलिया चौराहे पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सड़क किनारे काम कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी अफरातफरी मच गई और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को देखकर कार ड्राइवर व बाइक चालक के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं और नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर यातायात सुचारू कराया।