बिधनू क्षेत्र के पास गुरुवार को मजदूरों से भरी निजी बस नहर पुल से नीचे गिर गई थी। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे 19 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। उस समय बिधनू पुलिस ने बताया था कि बस चालक हादसे के दौरान नहर में कूदकर फरार हो गया है। हालांकि हादसे के लगभग 56 घंटे बाद रविवार को साढ़ थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर के भीतर एक शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान बस चालक के रूप में कराई। चालक का शव मिलने की खबर के बाद मौके पर परिजनों की भीड़ जुट गई। मृतक के बेटे भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों ने शव को बाहर निकालने का विरोध शुरू कर दिया।