फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चला बुलडोजर, एक करोड़ की सरकारी जमीन खाली कराई

सरकारी जमीन के अवैध कब्जों पर बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। सदर तहसील के पतरसा और पटकाबहादुर गांवों में कार्रवाई कर एक करोड़ रुपये से अधिक की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। पतरसा में चारागाह की 750 वर्ग गज जमीन पर तीन लोगों ने कब्जा किया था। यहां मौरंग-गिट्टी का अवैध कारोबार चल रहा था। ग्रामीण की शिकायत पर टीम ने जेसीबी से बाउंड्री तोड़ी और स्टॉक हटवाया। इस जमीन की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। इसी तरह, पटकाबहादुर में दो लोगों ने तालाब और खलिहान की 10 बिस्वा जमीन घेर रखी थी। टीम ने बाउंड्री तोड़कर ग्राम समाज का बोर्ड लगाया। इस जमीन की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने कहा कि अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें