घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे के एक बाग में 25 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका पिछले एक महीने से घर से बाहर रह रही थी और परिजनों से कोई संपर्क नहीं था। मौके पर मिली उल्टी के आधार पर पुलिस जहरीला पदार्थ खाने या खिलाए जाने की आशंका जता रही है।