फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आम के पेड़ से लटका मिला बोरिंग मिस्त्री का शव, क्षेत्र में मची हलचल

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह एक आम के बगीचे में बोरिंग मिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हाथीगांव निवासी राजकुमार उर्फ माना कुशवाहा (50) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे आम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे शव लटकता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार राजकुमार 14 मार्च की सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से निकले थे। जाते समय उन्होंने पत्नी ईशा से बच्चों की देखभाल करने और वापस न लौटने की बात कही थी, लेकिन परिजनों ने उस समय इसे गंभीरता से नहीं लिया। दो दिन तक घर वापस न आने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें